मुख्य समाचार

शिमला : शिक्षा मंत्री 09 अगस्त को जुब्बल के एक दिवसीय प्रवास पर

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 09 अगस्त 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 09 अगस्त को शिक्षा मंत्री प्रातः 10 बजे जुब्बल पहुँच कर कल्याण भवन का उद्घाटन करेंगे और इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर दोपहर 12 बजे भोलर पहुंचेगे और पंचायत भवन भोलर का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह राथल में आयोजित जातर में शिरकत करेंगे और नव युवक मंडल भोलर द्वारा आयोजित तीसरे स्वर्गीय रविंदर राणा मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

7 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

8 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

8 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago