मुख्य समाचार

सोलन : हिमाचल ऑनलाईन सेवा पोर्टल की त्रैमासिक बैठक आयोजित

सोलन(ब्यूरो रिपोर्ट),

डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग द्वारा हिमाचल ऑनलाईन सेवा पोर्टल (ई-डिस्ट्रिक्ट) की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पब्लिक सर्विस गारन्टी अधिनियम के तहत लंबित मामलों की समीक्षा की गई। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ई-सेवाओं के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और शीघ्र सेवा प्रदान करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल ऑनलाईन सेवा पोर्टल पर नागरिकों के सेवा सम्बन्धी आवेदनों को समय पर निपटाना सम्बन्धित विभागों का कर्तव्य है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि इस दिशा में त्वरित कार्यवाही अमल में लाए और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाएं। बैठक में हिमाचल ऑनलाईन सेवा पोर्टल पर प्रदान की जा रही 256 सेवाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने ज़िला के लोक मित्र केन्द्र प्रबंधक को सभी सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक मित्र केन्द्र प्रबंधक को ज़िला में स्थापित सभी लोक मित्र केन्द्रों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक मित्र केन्द्र आमजन तक ई-सेवाओं को पहंुचाने का सशक्त माध्यम हैं और लोक मित्र केन्द्रों पर दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन को गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान न करने वाले लोक मित्र केन्द्रों पर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए। उपायुक्त ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं में और सुधार करने के सम्बन्ध में सभी से सुझाव भी मांगे।उन्होंने सभी विभागों को शीघ्र ई-ऑफिस और लिटिगेशन मॉनिटरिंग सिस्टम आरम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समयावधि में आवेदनों, प्रमाण पत्र इत्यादि सेवाओं पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अब तक 78082 आवेदन प्राप्त हुए हैं।मनमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 पोर्टल पर लंबित मामले निर्धारित समयसीमा के भीतर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को डिजिटल पेमेंट प्रणाली अपनाने के निर्देश भी दिए।ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हिमांशु शर्मा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, ज़िला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

समरहिल यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के पास हमला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…

10 hours ago

विश्व युवा संसद 2026 में हिमाचल की अदिति बनी ‘बेस्ट स्पीकर’, प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…

12 hours ago

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

12 hours ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

12 hours ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

1 day ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 day ago