मुख्य समाचार

किन्नौर: रिकांगपिओ में स्कूली छात्रों के लिए आयोजित किया गया “किन्नौर के गौरव” नामक कार्यक्रम

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट ),

भारतीय सेना के ट्रिपीक सेंटिनल्स द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.बी.पी. मैदान में स्कूली बच्चों के लिए “किन्नौर के गौरव” नामक एक शैक्षिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईजी इंदर सिंह (सेवानिवृत्त) आईटीबीपी अधिकारी, और डॉ अजिंदर नेगी, संयुक्त आयुक्त, तकनीकी और भारत सरकार के प्रधान सलाहकार, एफएओ, संयुक्त राष्ट्र बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की करियर काउंसलिंग करना है ताकि वह अपने जीवन के लक्ष्य का सही समय पर ज्ञान प्राप्त जीवन में सफल हो सकें। उन्होंने बच्चों के सेना तथा लोक सेवा आयोग से संबंधित संशयों को दूर किया तथा इस बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की ताकि वे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सेना तथा स्थानीय लोगों के बीच की दूरी को कम करने के साथ ही, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की दूरी को उनकी सोच बदलकर समाप्त किया जाएगा।इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य, कविता पाठ और संगीत के साथ-साथ बच्चों को बातचीत में शामिल करने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र जैसी सामूहिक गतिविधियों को आयोजित किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए सेना, एडीएम सेवाओं, कविता या एक डॉक्टर के रूप में करियर कैसे बनाया जाए, इस पर संदेह दूर करने के लिए विभिन्न स्टालों के साथ करियर काउंसलिंग पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय रिकांग पिओ द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तथा सभी गणमान्य अतिथिगणों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम का समापन कमांडिंग ऑफिसर ट्रिपेक हीलर्स की समापन टिप्पणियों के साथ किया गया जिसमें उन्होंने इस कार्यक्रम से संबंधित प्रमुख विषयों पर प्रकाश डाला और भावी पीढ़ी को आकार देने में शिक्षा और सामुदायिक समर्थन के महत्व को दोहराया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

1 day ago