Uncategorized

सिरमौर : राजगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 10 और आंगनवाड़ी सहायिका के 19 पद भरे जायंगे-सीडीपीओ पवन कुमार

राजगढ़(ब्यूरो रिपोर्ट),

राजगढ़ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के तहत 10 पद आंगनवाड़ी कार्यकताओं तथा 19 पद सहायिकाओं के भरे जायेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए 20 अगस्त 2024 को एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में साक्षात्कार लिये जायेंगे। पात्र प्रार्थी 12 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में जमा करवा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवानी केन्द्र धार पुजैरा, बखोग, कड़ोली, घोटाड़ी, लाना मियूं, उलख कतोगा, नाणू बगोड़िया, सैर मनोन आंगनवाड़ी केन्द्र तथा राजगढ़ नगर पंचायत वार्ड न. सात व वार्ड न. 4 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 10 रिक्त पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि आगनवाड़ी केन्द्र दूण देरियां, बगड़ पनौटी, बड़ू साहब-एक, बखौटा, जेलग, पड़िया, कोट डांगर, डिब्बर, कोटला, रिटब पाल, कुड़िया कड़ग, लाना मछैर, छोग, झांगन, भुज्जल, घोटाड़ी, कोठिया, करगाणु, सैर मनोन आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 19 पद भरे जायेंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु प्रार्थी की शैक्षकि योग्यता दस जमा दो या समकक्ष, प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, आवेदक उसी आंगनवाड़ी केन्द्र की लाभान्वित पोषक क्षेत्र का सामान्य निवासी होनी चाहिए तथा सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कि चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मासिक मानदेय 10 हजार रुपये तथा सहायिका को 5500 रुपये मासिक मानदेय दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष नम्बर 01799-220542 पर संपर्क किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

2 minutes ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

16 minutes ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

18 minutes ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

39 minutes ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

45 minutes ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

1 hour ago