मुख्य समाचार

शिमला :बेसहारा पशुओं को गौ सदन पहुंचाएगी समिति- उपायुक्त



शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला पशुपालन विभाग और  गौ सेवा आयोग की संयुक्त बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए है कि सभी उपमंडल अधिकारियों की अध्यक्षता में सभी उपमंडल स्तर पर एक समिति का गठन होगा। ये समिति बेसहारा पशुओं को गौ सदन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस समिति में एसडीएम, पशुपालन विभाग और पंचायती राज के जन प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।  ये समिति तय करेगी कि कहां कहां पर बेसहारा पशु है। फिर उन्हें नजदीकी गौ सदन में पहुंचाया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि जिले के सभी उपमंडलाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा और उक्त समिति के गठन के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेब सीजन अब आरंभ हो चुका है। छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही भी काफी बढ़ गई है। सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण घटना होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जिला भर में विभिन्न गौसदनों में अभी तक 911 पशुओं को आश्रय दिया जा सकता है। अभी तक 2381 पशुओं को आश्रय दिया जा चुका है।उन्होंने कहा कि पशु पालन विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हडडी होता है। ग्रामीण क्षेत्रों  में लोगों की जीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ घर घर तक विभाग द्वारा पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने की दिशा में कई योजनाओं को लागू किया है। इन्ही योजनाओं से लोगों की आय  बढ़ोतरी होना आरंभ हो रहा है।बैठक में स्वास्थ्य एंव रोगी पशु नियंत्रण,  आनुवंशिक सुधार,  भेड़ बकरी विकास, मुर्गी पालन विकास, संकटग्रस्त नस्ल के  संरक्षण, विस्तारीकरण को लेकर गतिविधियां और वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की गई । इसके साथ ही केंद्रीय सरकार की योजनाओं की प्रगति के बारे में भी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में जोखिम प्रबंधन पशु बीमा योजना के बारे में भी जानकारी रखी गई।बैठक में उप निदेशक पशुपालन विभाग डा नीरज मोहन, डा हितेद्र ग्रेक सहायक निदेशक परियोजना और डा अमित अत्री सहायक निदेशक पशु उत्पादन विशेष तौर पर मौजूद रहे।बैठक में जिला में सामान्य श्रेणी के  1215 किसानों को 48 लाख 31 हजार रुपए की वित्तीय सहायता पशुओं के गर्भाधान  के दौरान मिलने वाले राशन पर जारी किए गए। वहीं अनुसूचित जाति के 320 किसानों को 12 लाख 72 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।  बैकयार्ड मुर्गी पालन योजना के तहत 18087 चूजें वितरित किए जा चुके है।  उत्तम पशु पुरस्कार योजना के तहत 1220 किसानों में 12 लाख 20 रूपए की राशि दी जा चुकी है। उपायुक्त ने  हिम कुक्कुट पालन योजना और नर भेड़ वितरण योजना पर  कार्य करने के निर्देश  दिए। 75049 गायों में कृत्रिम गर्भाधान, 881 भेंसों में कृत्रिम गर्भारण, 2,21,131 पशुओं में डी वार्मिंग, 2,30,917 पशुओं की डिपिंग,  361 पशुओं की ब्रुसेला जांच और मुर्गी पालन का प्रशिक्षण 67 किसानों को दिया गया। जिला में 848 आवारा कुत्तों का स्टेरिलाईजेशन किया गया। जिले में 1 अप्रैल  2024 से लेकर 28 जुलाई तक 1390 रेबीज के वैक्सीन लगाई जा चुकी है।जिला में 39 गौ सदन है। यहां पर 3292 पशुओं को रखे जाने  का प्रावधान है जबकि अभी तक 2381 पशुओं को आश्रय दिया गया है

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

7 hours ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

7 hours ago

कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को उस समय…

8 hours ago

सड़क किनारे खेत में जा गिरा ट्रक, चालक व परिचालक सुरक्षित

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जिला चम्बा के धरवाला–कुंडी तुर सड़क मार्ग पर…

9 hours ago

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

1 day ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

1 day ago