मुख्य समाचार

किन्नौर : आपदा के संदर्भ में जगत सिंह नेगी ने ली बैठक

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर में मॉनसून सीजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया तथा उपस्थित स्वास्थ्य, पुलिस, ग्रेफ, आई.टी.बी.पी, होमगार्ड, अग्निशमन, जल शक्ति विभाग, विद्युत, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 प्राधिकरण को बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने जिला प्रशासन को निगुलसरी, पांगी नाला, पागल नाला, मलिंग नाला जैसे संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी एवं मजदूरों को तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके और स्थानीय लोगों को तत्काल प्रभाव से राहत प्रदान की जा सके। कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से सीधे संवाद के माध्यम से विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं आई.टी.बी.पी को त्वरित प्रतिक्रिया दल को आपात स्थिति के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए ताकि भू-स्खंलन एवं बादल फटने जैसी आपदा के समय तुरंत राहत पहुंचाई जा सके और बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और जिला प्रशासन द्वारा आपदा के लिए उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त विजय कुमार, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago