मुख्य समाचार

कोटखाई के शुभम डिप्टा ITA के लिए नामांकित

शिमला ( विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

इन दिनों शिमला जिला के कोटखाई तहसील के कीथ गाँव के रहने वाले शुभम डिप्टा मुंबई में ऐक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं जिसके चलते शुभम डिप्टा का ITA पॉपुलर मेल ऐक्टर अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है ! आपको बता दें कि इस समय शुभम colours टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले नंबर 1 सीरियल “मंगल लक्ष्मी ” में मुख्य किरदार कार्तिक निगम का रोल निभा रहे हैं !इससे पहले शुभम नज़ारा टीवी चैनल पर दो चुटकी सिंदूर , सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले अपनापन सीरियल में भी अपनी ऐक्टिंग का जादू बिखेर चुके हैं।इसके अलावा शुभम बोलोप्लस,सन सिल्क, हीरो और कैनन जैसे विज्ञापनों में भी काम कर चुके हैं !शुभम डिप्टा जिला शिमला के अंतर्गत कोटखाई तहसील के कीथ गाँव के रहने वाले हैं! उनकी पढ़ाई लिखाई शिमला के सेंट थॉमस स्कूल व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से हुई है, इसके बाद उन्होंने ऐक्टिंग व मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा जिसमें शुभम मिस्टर हिमाचल में टॉप 4 व मिस्टर नॉर्थ में रनर उप रहें! शुभम डिप्टा ने सभी प्रदेश वासियों से उनके पक्ष में वोटिंग करने की अपील की है जिसको जीतकर वो प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें!!!

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago