मुख्य समाचार

किन्नौर : जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान जिला के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में लोक निर्माण विभाग के कल्पा मण्डल के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ताओं व कनिष्ठ अभियन्ताओं के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनके गत जिला के प्रवास के दौरान अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों से संबंधित दिए गए निर्देशों की अद्यतन स्थिति जांची तथा बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से रिस्पा, रिब्बा, मूरंग, नेसंग, कुन्नू-चारंग, सुन्नम-हांगो व आकपा सम्पर्क मार्गों के लंबित पड़े निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सम्पर्क मार्गों का कार्य समयबद्ध अवधि में पूर्ण हो सके और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी ताकि समयबद्ध सीमा में विकास कार्य पूर्ण हो सके। इसके अतिरिक्त बैठक में रोपा वैली में बैली ब्रिज, कानम विश्राम गृह का मुरम्मत कार्य, रारंग सम्पर्क मार्ग तथा नमज्ञा में पार्किंग व स्कूल के भवन निर्माण पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की टायरिंग में गुणवत्ता पर बल दिया तथा अधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण के निर्देश दिए जिससे ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके। इससे पूर्व सहायक आयुक्त विजय कुमार ने बैठक का संचालन किया और लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग दिनेश सेन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago