मनाली ( पूजा ठाकुर/ संवाददाता),
मनाली भाजपा मनाली मंडल ने गौ तस्करी रोकने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने के बाद आज एसडीएम मनाली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने महामहिम से गौ तस्करी रोकने का आग्रह किया। ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि जून महीने में स्थानीय लोगों ने पशुओं से भरा ट्रक मढ़ी से ऊपर राहनीनाला के पास पकड़ा था। दूसरा मामला मंडी में जबकि तीसरा मामला लाहुल के दारचा में सामने आया। उन्होंने कहा है कि बार बार इस तरह की घटनाएं होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा की सनातन धर्म में गौ को माता का दर्जा दिया गया है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हिमाचल जैसी इस देव भूमि में इस तरह की घटना चिंताजनक है। मण्डल के अध्यक्ष ठाकुर दास ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से गुहार लगाई गई है कि इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जल्द उचित कार्रवाई की जाए ताकि गौ माता पर हो रहे अत्याचार बन्द हो सके।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…