मुख्य समाचार

अब जनता उपचुनाव में देगी कांग्रेस को झटका -होशियार सिंह

धर्मशाला (साक्षी/संवाददाता),

भारतीय जनता पार्टी के देहरा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपना चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज़ कर दिया है। होशियार सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे हिमाचल में उपचुनाव का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पूरे प्रदेश में यह संदेश स्पष्ट हो गया है कि भाजपा 3 की 3 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली है, जिसके कारण सुख की सरकार का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने खिसकते सियासी कद की चिंता में इतने दुखी हो गए हैं कि अब वह बौखलाहट में अनाप-शनाप बोल रहे हैं। स्वयं को राजनीति का बड़ा खिलाड़ी कहने वाले मुख्यमंत्री को यह आभास हो गया है कि आज भी वह छात्र राजनीति के इलावा कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि 16 महीने की निक्कमी एवं अस्थिर सरकार जिन्हें हवाई बातें करने के अलावा कुछ नहीं आता। प्रदेश के मुख्यमंत्री जान गए है कि अब हिमाचल की जनता जान गई है और बार-बार उनके झूठे वादों में नहीं फसने वाली, जिसके कारण अब सुक्खू जनता की नजरों में इतना गिर गए है कि अब वह भाजपा के नेताओं पर निराधार आरोप लगाने पर उतर आए हैं जिनके साथ वह कुछ महीनों पहले सरकार चलाकर उनकी प्रशंसा करते थे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरी पूंजी है। उनकी सेवा करना ही मेरा एक मात्र लक्ष्य है।होशियार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हर महिला को 1500 रूपए प्रतिमाह, 2 रुपए प्रतिकिलो गोबर और 300 यूनिट फ्री बिजली देने में तो असमर्थ रहे ही परंतु भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा के घर पर आधी रात को 200 से अधिक पुलिस जवानों के द्वारा घेराव करवाकर अपने पद की गरिमा का भी अपमान किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकानों पर छापेमारी करवाना इस बात का प्रमाण है कि सुक्खू सरकार कुछ ही महीनों की ही मेहमान है। बेबुनियादी दावों से मुख्यमंत्री केवल जनता का ध्यान भटका रहें। उन्होंने कर्मचारियों को सचेत करते हुए बताया कि ओपीएस का ढिंढोरा कांग्रेस अपनी हर चुनावी रैली में पीट रही है वह केवल नाम का ही ओपीएस रहने वाला है क्योंकि कर्मचारियों को वर्तमान में सेवानिवृति पर मिलने वाली सैलरी का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलता है लेकिन अब सरकार केवल 30 प्रतिशत देने पर मुहर लगाने वाली है । चुनावों के बाद जो पहली कैबिनेट की मीटिंग होगी उसमें इसपर मुहर लग जाएगी। इससे कांग्रेस की कर्मचारियों के प्रति नियत साफ नहीं है और फिर से कर्मचारियों को ठगने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि हिमाचल के तीनों उपचुनाव सीटों पर भाजपा को आशीर्वाद देकर वर्तमान सुक्खू सरकार को आईना दिखाना है और प्रदेश में भी भाजपा सरकार लानी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

15 hours ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

15 hours ago

कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को उस समय…

16 hours ago

सड़क किनारे खेत में जा गिरा ट्रक, चालक व परिचालक सुरक्षित

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जिला चम्बा के धरवाला–कुंडी तुर सड़क मार्ग पर…

18 hours ago

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

2 days ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

2 days ago