मुख्य समाचार

शिमला : 1 करोड़ 62 लाख से निर्मित नंदपुर विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट ),

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदपुर मे 1 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों तक छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है और इस दिशा मे ठोस कदम उठाए जा रहे है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश मे शीघ्र ही पांच हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जुलाई माह में आरंभ की जायेंगी। उन्होंने कहा कि नंदपुर क्षेत्र उच्च गुणवत्ता वाले सेब उत्पादन को जाना जाता है और सेब को समय पर मंडियो तक पहुंचाने के दृष्टिगत क्षेत्र की सड़को को दुरस्त करने के अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे है। नंदपुर पंचायत तथा आसपास के क्षेत्र की सभी कच्ची सड़कों को पक्का किया जा रहा है इसके साथ ही नई सड़कों का भी निर्माण किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग मुख्य सड़क मार्ग से जुड़ सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस वर्ष से सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन लागू किया जा रहा है, जिससे बागवानों का उत्पाद किलो के हिसाब से बिकेगा। बागवानों को सब्सिडी पर दी जा रही दवाइयां और कीटनाशक भी उपलब्ध करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि एमआईएस के अंतर्गत बागवानों के उत्पादों की राशि का भुगतान करने के लिए सरकार द्वारा 153 करोड़ की राशि जारी की गई है, जिसके लिए रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को उनकी जन्म जयंती पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

16 hours ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

1 day ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

1 day ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

1 day ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 days ago