मुख्य समाचार

शिमला : जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का समापन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट ), 

कराटे- डू एसोसिएशन जिला शिमला द्वारा इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में आयोजित दो दिवसीय 12वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का समापन उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय को देखते हुए सभी बच्चों को कराटे जैसे खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए, जिससे बच्चा सशक्त बनने के साथ-साथ परोपकारी भी बनता है। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे शारीरिक खेलों से बच्चा मानसिक रूप से सुदृढ़ बनता है और नशे जैसी घातक बुराई से भी दूर रहता है। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। संस्था के महासचिव सैनसाई दिनेश ठाकुर व अध्यक्ष सैनसाई पीएस पंवार ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता 26 जून को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बैजनाथ, जिला कांगड़ा में आयोजित होंगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago