मुख्य समाचार

कुल्लू : किशन सिंह ठाकुर बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर के अध्यक्ष

कुल्लू(पूजा ठाकुर /सवांददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया । इसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के माध्यम से किशन सिंह ठाकुर को चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। तत्पश्चात वोटों का सिलसिला शुरू हुआ। कुल मतदान की संख्या 61 रही । जिसमें किशन सिंह ठाकुर को सर्वाधिक 37 मत, दूसरे स्थान पर शेर सिंह को 14 मत तथा तीसरे स्थान पर जय सिंह को 9 मत हासिल हुए । एक मत अवैध घोषित हुआ । सुंदर सिंह ,शेर सिंह, हुकम राम , झावे राम, गोविंद राम, विनोद कुमार ,जगदीश,बालक राम ,इंदिरा देवी, रुचिका, रामप्यारी, सवित्रा देवी, तारा देवी, केसरा देवी,निर्मला देवी,जवित्री देवी,सरस्वती आदि को कार्यकारणी सदस्यों के रूप में चुना गया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुभाष भारद्वाज ने स्कूल प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा स्कूल के विकास में अपना बढ़ चढ़कर योगदान देने की भी अपील की। इस अवसर पर नवनियुक्त स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने बताया कि वह अपनी इकाई के साथ मिलकर विद्यालय के विकास में अपना योगदान देंगे और विद्यालय की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का भी भरपूर प्रयास करेंगे। इसी स्कूल में नॉनस्टॉप नहीं है जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे जिसे बच्चों की पढ़ाई में प्रभाव पड़ रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago