मुख्य समाचार

शिमला : दलेर मेहंदी सहित कुमार साहिल व अन्य कलाकारों ने बांधा समय

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कमांडर आरट्रैक लेफ्टनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफ स्टाफ लेफ्टनेंट जनरल डी एस कुशवाह,  विधायक विनोद कुमार व रीना कश्यप, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपाध्यक्ष एचपीआईडिसी विशाल चंबियाल, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची सहित अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2024 की समरिका का भी विमोचन किया।उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया।  मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। ग्रीष्मोत्सव में चिल्ड्रेन ऑफ द स्टेट का आयोजन भी किया गया, जिसमें बाल आश्रम टूटीकंडी, बाल आश्रम मशोबरा के छात्र-छात्राओं द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई। ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। ग्रीष्मोत्सव के आखिरी दिन राजकीय उच्च पाठशाला कैथू, चैप्सली स्कूल शिमला, एनजेडसीसी पटियाला उत्तराखंड (जोनसारी नृत्य) पंजाब, एनजेडसीसी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) प्रस्तुत किया गया।  ग्रीष्मोत्सव में ऑडिशन में चयनित कलाकारों द्वारा भी नृत्य, गायन, भांगड़ा आदि गतिविधियां प्रस्तुत की गई। ग्रीष्मोत्सव में अनुमोदित कलाकार अरविंद सिंह राजपूत, नरेन्द्र निट्टू, अजय चौहान और अज्जू तोमर, अभिज्ञ द बैन्ड, डॉ. महेन्द्र राठौर तथा कुमार साहिल ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago