मुख्य समाचार

किन्नौर : जिला में चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करें संबंधित विभाग – जगत सिंह नेगी

किन्नौर(ब्युरो रिपोर्ट),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला किन्नौर के आई.टी.डी.पी भवन में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से चलाए जा रहे विकासात्मक व जन-कल्याणकारी कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए। इस दौरान लंबित पड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की टायरिंग करने व टायरिंग के कार्य में गुणवत्ता लाने, सड़कों के गड्डे भरने और उपरूक्त स्थान पर मिलपत्थर लगाने को कहा। उन्होंने विभाग द्वारा विभिन्न सम्पर्क मार्गों पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत चर्चा की और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर बल दिया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का लाभ मिल सके। बागवानी मंत्री ने जल शक्ति विभाग से पेयजल योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा मांगा और जिला में पेयजल व सिंचाई योजनाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल किल्लत की समस्या पर अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और निर्देश दिए कि जिला में पेयजल किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने शिक्षा विभाग एवं एकल्वय आदर्श आवासीय विद्यालय निचार पर विस्तृत चर्चा की और भवन निर्माण के कार्यों की समीक्षा की ताकि समयबद्ध सीमा में भवन निर्माण संभव हो सके और जनजातीय जिला के विद्यार्थियों को घर-द्वार पर गुणात्मक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने वन विभाग को जिला में अवैध डम्पिंग पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए और वर्तमान सरकार के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को दोहराया। इससे पूर्व उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने बैठक का संचालन किया और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त विजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्यगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago