मुख्य समाचार

स्नो लेपर्ड कंज़र्वेशन सोसाइटी के गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित

केलांग(रंजीत लाहौली / संवाददाता),

लाहौल-स्पीती वन्य प्राणी मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंजर्वेटर ऑफ़ फ़ॉरेस्ट्स श्रीमती प्रीती भंडारी की अध्यक्षता में स्नो लेपर्ड कंज़र्वेशन सोसाइटी के गवर्निंग बॉडी की बैठक कराई गई। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त श्री राहुल जैन और वन मण्डल अधिकारी श्री मंदार जेवरे तथा स्पीती के कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में सोसाइटी के बारे में, इसके नियमों पर तथा स्पीती में स्थानीय समुदायों को साथ लेकर ईको टूरिजम को बढ़ावा देने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएफओ मंदार जेवरे ने बताया की सोसाइटी का सृजन स्पीती वन्यजीव संवर्धन, स्थानीय समुदायों की आजीविका तथा ईको टूरिजम को बढ़ावा देने हेतू 2016 में किया गया। 2017 के बाद गवर्निंग बॉडी की यह दूसरी बैठक रही और इसके आगे हर 6 महीने में एक बैठक कराई जाएगी

Himachal Darpan

Recent Posts

शिलाई गोलीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, रंजिश में रची थी हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…

19 hours ago

रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा

ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…

2 days ago

पच्छाद पुलिस की कार्रवाई, मकान से बरामद हुई 7 लीटर अवैध शराब

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

2 days ago

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

3 days ago