मुख्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के लिए12 और 13 जून को होंगे ऑडिशन

11 जून दोपहर 12 बजे तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने हेतु कलाकारों के ऑडिशन 12 और 13 जून, 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक गेयटी थिएटर में आयोजित किये जायेंगे। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के आयोजन को लेकर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑडिशन में भाग लेने के लिए इच्छुक कलाकारों को ऑनलाइन माध्यम से https://forms.gle/9ytnWBAJuz1X5wCg8 से 11 जून दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले हर एक प्रतिभागी को 100 रुपए ऑडिशन शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि ऑडिशन हेतु गायन, नृत्य, मंच संचालन, कॉमेडी या अन्य किसी श्रेणी के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिलाई गोलीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, रंजिश में रची थी हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…

19 hours ago

रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा

ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…

2 days ago

पच्छाद पुलिस की कार्रवाई, मकान से बरामद हुई 7 लीटर अवैध शराब

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

2 days ago

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

3 days ago