मुख्य समाचार

यूथ तथा इको क्लब राजगढ़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया I

आज यूथ तथा इको क्लब गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया I इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार तथा क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा प्रवक्ता गणित ने बच्चों को बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है / पर्यावरण को लेकर आज सभी देश चिंतित हैं , / मानव जाति जिस तरह पर्यावरण को प्रदूषित करने में लगी हुई है ,पर्यावरण प्रदूषित होने के कारण आजकल गर्मियों में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है तथा बरसात में बहुत भयानक बाढ़ आ रही है /
इसलिए हमें अधिक से अधिक वन लगाने चाहिए और अपने आसपास के क्षेत्र में वनों की रक्षा करनी चाहिए, अन्यथा आने वाले समय में पृथ्वी पर से मनुष्य जाति का अस्तित्व खत्म हो जाएगा हो जाएगा / इस अवसर पर क्लब द्वारा नारा लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया नारा लेखन की सीनियर श्रेणी में हिना तथा आरुषि ने प्रथम स्थान, कृतिका व धीरज ने द्वितीय स्थान, श्रुति व अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया/ जूनियर श्रेणी में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान ,पूर्वा ने द्वितीय स्थान , अदिति तथा गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया/ चित्रकला प्रतियोगिता की सीनियर श्रेणी में हिना तथा महक ने प्रथम स्थान ,आरुषि व सचिन ने द्वितीय स्थान ,आरोही तथा यशवंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया / जूनियर श्रेणी में रेहान तथा दिव्यांश ने प्रथम स्थान ,अदिति ने द्वितीय स्थान, जया तथा नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया /

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago