मुख्य समाचार

राजगढ़ से चुनावी ड्यूटी के लिए नाहन पहुंचे हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन की मौत

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

लोकसभा चुनाव के पूर्वाभ्यास के दौरान नाहन में एक अधिकारी की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर रवाना होने से पूर्व कर्मचारियों की अंतिम रिहर्सल नाहन में एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम की अध्यक्षता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में चल रही थी। इस कार्यशाला में पीठासीन अधिकारी एसहायक पीठासीन व मतदान अधिकारियों का अंतिम पूर्वा अभ्यास चल रहा था। इस बीच राजगढ़ से चुनावी ड्यूटी के लिए नाहन पहुंचे हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर अरविंद चौधरी को अचानक सीने में दर्द उठा | अरविंद चौधरी ने तुरंत मौके पर इसकी जानकारी एसडीएम नाहन को दी तथा कहा कि उन्हें तबीयत खराब होने के चलते ड्यूटी से रिलैक्स दिया जाए। इसी बीच हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर अरविंद चौधरी तबीयत खराब होने के दौरान अचानक गिर पड़े | इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई | ड्यूटी के दौरान जिला में किसी कर्मचारी की मृत्यु का यह दूसरा मामला है। अराजपत्रित कर्मचारी संघ राजगढ़ के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने सरकार से अपील की है कि मृतक के परिजनों को राहत पहुंचाई जाए या परिवार से किसी को सरकारी नौकरी की सुविधा प्रदान की जाए, क्योंकि परिवार का पालन पोषण करने वाला यही व्यक्ति था |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

11 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

12 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

12 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

14 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

14 hours ago