मुख्य समाचार

यूथ तथा इको क्लब द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया

राजगढ़ (निषेष शर्मा, संवाददाता),

आज यूथ तथा इको क्लब गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया | इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार तथा क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा प्रवक्ता गणित ने बच्चों को बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को जैव विविधता के बारे में जागरूक करना है | विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे, जीव जंतु और हमारे आसपास की सभी वस्तुए मिलकर एक जैव विविधता का निर्माण करती है तथा हम एक दूसरे की आवश्यकता के लिए हम एक दूसरे पर निर्भर करते हैं, लेकिन आज मनुष्य द्वारा जैव विविधता में छेड़छाड़ के कारण जीव जंतुओं तथा पेड़ पौधों की लाखों प्रजातियां विलुप्त हो रही है, जिसके कारण पृथ्वी पर मानव जीवन को खतरे का सामना करना पड़ रहा है | इसलिए हमें समय रहते अपनी जैव विविधता को बचाना होगा ताकि पृथ्वी पर जीवन लंबे समय तक पनप सके| इस इस अवसर पर एक क्लब द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर श्रेणी में अंतरा ने प्रथम स्थान, अदिति तथा हर्षिता ने द्वितीय स्थान तथा अदिति भरद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | सीनियर कैटेगरी में पारुल तथा आशीष ने प्रथम स्थान, अर्पिता ने द्वितीय स्थान तथा अर्णव बनोटा, तनु, कुंजन और अक्षयातीज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
नारा लेखन प्रतियोगिता में सीनियर कैटेगरी में धीरज ने प्रथम स्थान सिमरन तथा शिवांगी ने द्वितीय स्थान सचिन और संदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | जूनियर श्रेणी में सारिका तथा पुरवा ने प्रथम ,संजीवनी जोशी ने द्वितीय स्थान तथा दिव्यांशी तथा अंतरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | चित्रकला प्रतियोगिता में अक्षयातीज तथा हिना ने प्रथम स्थान तथा वैष्णवी ने द्वितीय स्थान आरुषि और कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | जूनियर श्रेणी में दिव्या पुंडीर तथा रेहान ने प्रथम स्थान ,अदिति भरद्वाज ने द्वितीय स्थान अन्नया चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

11 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

12 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

12 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

13 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

13 hours ago