मुख्य समाचार

भरमौर में 24 और 25 मई को आयोजित होगी दूसरी चुनावी रिहर्सल

भरमौर (महिंद्र पटियाल),

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर मतदान कर्मियों के लिए आयोजित होने वाले दूसरे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम (रिहर्सल) में आंशिक बदलाव किया गया है। हेलीपैड भरमौर में प्रस्तावित यह रिहर्सल 24 मई के बजाय अब दो दिन 24 और 25 मई को सुबह 9 बजे होगी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कारणों से इन तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान टीमों की रिहर्सल पहले एक दिन 24 मई को प्रस्तावित थी । अब यह रिहर्सल दो दिन 24 और 25 मई को होगी। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल 24 मई को निर्धारित की गई है तथा मतदान अधिकारियों की रिहर्सल 25 मई को होगी। कुलबीर सिंह राणा ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी कार्यालयों एवं संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को रिहर्सल के शेड्यूल में किए गए आंशिक बदलाव से अवगत करवाना सुनिश्चित बनाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

3 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

4 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

5 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

5 hours ago