मुख्य समाचार

जुब्बल में मोबाइल पोलिंग पार्टियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र आज 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा एवं मतदान सुनिश्चित करवाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल में मोबाइल पोलिंग पार्टी के लिए रिर्हसल का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान व नायब तहसीलदार जुब्बल संजीव भारद्वाज द्वारा पोलिंग पार्टी के सदस्यों को मतदान से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के लिए 16 मोबाइल पोलिंग पार्टियां बनाई गई है और 2 मोबाइल पार्टियां रिज़र्व रखी गई हैं। यह मोबाइल पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर उन 85 वर्ष से अधिक आयु के बुर्जुगों तथा दिव्यांग मतदाताओं से मतदान करवाएंगी, जिन्होंने घर से मतदान करने का संकल्प चुना है। यह कार्य 21 मई से लेकर 29 मई, 2024 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अति आवश्यक है कि कोई भी बुर्जुग व दिव्यांग मतदाता मतदान से वंचित न रह सके। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मोबाईल पोलिंग पार्टी के सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago