मुख्य समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में फायर सेफटी सम्बन्धी अंब्रेला कमेटी की बैठक

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज सोमवार को नाहन में फायर सेफ्टी से संबंधित अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को जिला में फारेस्ट फायर की घटनाओं की रोकथाम के लिए समय पर कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाये और पानी के टेंक तथा वाटर हाईड्रेंट जैसे संसाधनों को आग से नियंत्रण हेतु उपयोग के लिये अधिक सुचारू बनाया जाये। उपायुक्त ने वन विभाग के आग्रह पर पंचायत पदाधिकारियों, प्रधान, उप-प्रधान वार्ड सदस्य इत्यादि को जंगल में आग लगने की संभावना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने तथा आग बुझाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा। उप निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल द्वारा बैठक का संचालन किया गया। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, वन मंडल अधिकारी मुख्यालय नाहन रामपाल सिंह, आदेशक होम गार्ड टी.आर.शर्मा अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजीव महाजन, कृषि व बागवानी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

32 minutes ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

13 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

14 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

14 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

17 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

24 hours ago