मुख्य समाचार

संगड़ाह की राखी शर्मा ने नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनकर पूरा किया सपना

सरकारी स्कूल में पढ़ी राखी क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए बनी प्रेरणास्रोत

संगड़ाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह की रहने वाली राखी शर्मा का चयन भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर होने से उनके परिचितों व परिजनों में भारी उत्साह है। सगंड़ाह के सरकारी स्कूल से 10वीं व 12वीं मेडिकल की पढ़ाई के बाद उन्होंने इटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब से बीएससी नर्सिंग की। कोरोना काल में बड़ूसाहिब अस्पताल में सेवाएं देने वाली राखी वर्तमान में माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन में नौकरी कर रही है। राखी के अनुसार बचपन में वह फौजी बनने का सपना देखा करती थी, जिसके साकार होने से उनके परिजन उनसे ज्यादा उत्साहित हैं। सरकारी विद्यालय की इस मेधावी छात्रा के पिता सुशील शास्त्री जेबीटी शिक्षक तथा मां मधु बाला गृहणी है। बहरहाल सरकारी स्कूल में पढ़ी राखी ग्रामीण इलाकों के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

5 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago