मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव में तैनात कर्मियों के लिए ईडीसी का आदान-प्रदान

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र के लिए तैनात मतदान कर्मियों के इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) का आदान-प्रदान किया गया। यह कार्य अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा की निगरानी में सम्पन्न हुआ। शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों (66-रामपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर) में तैनात मतदान कर्मियों के ईडीसी का आदान-प्रदान किया गया है, जिसमें जिला सोलन के 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन, 54-कसौली व जिला सिरमौर के 55-पच्छाद, 56-नाहन, 57-रेणुकाजी, 58-पावंटा साहिब, 59-शिलाई तथा जिला शिमला के 60-चैपाल, 61-ठियोग, 62-कसुम्पटी, 63-शिमला, 64-शिमला ग्रामीण, 65-जुब्बल-कोटखाई व 67-रोहडू विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इस प्रक्रिया में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्राधिकृत लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने पोस्टल बैलेट तैयार करने बारे तथा अन्य विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। इस दौरान निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

8 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

9 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

9 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

12 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

18 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

19 hours ago