मुख्य समाचार

उपायुक्त ने लू चलने के अलर्ट संबंधी जिला वासियों से की अपील

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जारी किया भीषण लू चलने का अलर्ट

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा प्रदेश सहित सिरमौर जिला में आगामी 5 दिनों तक लू (हीट वेव) चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
सुमित खिमटा ने मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी लू अलर्ट के दृष्टिगत सिरमौर जिला के लोगों से अगले 4-5 दिनों तक जरूरी सावधानियां व एतिहात बरतने की अपील की है।
उपायुक्त ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी अलर्ट में सिरमौर जिला के धौलाकुआं और पोंटा साहिब क्षेत्र में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अलर्ट को देखते हुए जिला के समस्त लोगों: विशेषकर शिशुओं, बुजुर्गों और क्रॉनिक डिजीज वाले लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पियें, शरीर को ठंडा और ढाक कर रखें, सूती एवं पतले वस्त्र पहने, जरूरत पड़ने पर छाते या सर को दुपट्टे, टोपी आदि से ढके, अनावश्यक यात्रा करने से बचें यदि अति आवश्यक हो तो अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी रखें, दिन में अत्यधिक धूप पड़ने पर खिड़कियों को बंद रखें व रात्रि में खिड़कियों एवं दरवाजों को खुला व हवादार रखें, दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 तक यात्रा एवं घरों से कम बाहर निकलने की कोशिश करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि इस मौसम में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, धूम्रपान, शराब, अधिक तले हुई खाद्य पदार्थों का सेवन आदि करने से बचें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत अस्पताल में चेकअप करवाएं।

सुमित खिमटा ने कहा है कि हिट एक्स्पोज़र से सभी नागरिकों को बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने हीटवेव के दौरान रूटीन तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है। अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने हीट वेव के अलर्ट को देखते हुए जिला के लोगों से हीटवेव के दौरान अधिक से अधिक सावधानियां बरतने की अपील की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने हीट वेव से संबंधी किसी भी तरह की जानकारी एवं सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नाहन के निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 (24x7x365) पर तुरंत संपर्क करने का भी आग्रह आमजन से किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

3 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

22 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago