मंडी/जोगिंद्रनगर (नितेश सैनी),
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल की भराड़ू पंचायत के आलगाबाड़ी में आग लगने से बाप-बेटा झुलस गए, जिसमें 63 वर्षीय पिता अनिरूद्ध चौधरी की मौत हो गई और 35 वर्षीय बेटा सुरेश चौधरी बुरी तरह झुलस गया है, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध चौधरी गौशाला में पशुओं को चारा डालने गया गया था इस दौरान अचानक से गौशाला में आग भड़क गई और अनिरूद्ध चौधरी आग की चपेट में आ गया. जैसे ही घटना का पता बेटे सुरेश को लगा तो वह पिता को बचाने गौशाला पहुंचा और खुद भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। वही, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मृतक अनिरूद्ध के शव को छत उखाड़ कर बाहर निकाला, जबकि सुरेश को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वही, परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…