मुख्य समाचार

रामपुर हाईड्रो प्रोजेक्ट में स्वच्छता पखवाड़े की धूम

प्रोजेक्ट प्रमुख ने कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता बनाए रखने की शपथ

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 16 मई से 31 मई 2024 से स्वच्छता पखवाड़े का बडे ही धूमधाम के साथ आयोजन किया जा रहा है । प्रोजेक्ट हैड विकास मारवाह द्वारा प्रोजेक्ट में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाने के उपरांत स्वच्छता पखवाड़े का शुभारम्भ कर हरी झंडी दिखाई।
वही उन्होंने कहा कि पखवाड़े के दौरान स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए परियाजना प्रभावित क्षेत्र की पंचायतों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में स्वछता जागरूकता रैली, पेंटिंग, वादविवाद प्रतियोगिता और स्थानीय क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों में स्वछता सम्बन्धी पोस्टर स्थापित करके लोगों से यह अपील की जाएगी कि भारत को कचरा मुक्त कर स्वयं बनाने के लिए आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी अधिकारीयों एवं कर्मचरियों को सफाई अभियान में बढ़-चढ़ भाग लेकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago