मुख्य समाचार

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। में “स्वच्छता पखवाड़ा” का शुभारंभ

कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट),

भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एनएचपीसी की पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। में “स्वच्छता पखवाड़ा-2024” का आयोजन दिनांक 16-31 मई 2024 तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना के महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री रणजीत सिंह ने दिनांक 16 मई 2024 को नगवाईं कार्यालय परिसर में कार्मिकों को “स्वच्छता के लिए शपथ” दिलवाई। इस दौरान परियोजना के पी. के. श्रीवास्तव, ग्रुप उप महाप्रबंधक (सिविल), श्र्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), डॉ. ज्योतिर्मय जैन, सीएमओ, अंगद कुमार, उप महाप्रबंधक (सिविल), अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक (मा.सं.) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इसी क्रम में परियोजना के पावर हाउस सैंज, बांध परिसर कार्यालय मणिकरण एवं गड़सा कार्यालय में स्वच्छता शपथ ग्रहण की गई। इस पखवाड़े के दौरान परियोजना द्वारा अपने सभी कार्यस्थलों पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, कार्यस्थल, केबिन, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, स्थानीय स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छता पर व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिता और स्वच्छता के महत्त्व के बारें में कार्मिकों के साथ-साथ स्थानीय जनता को जागरूक करने हेतु गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

59 minutes ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

1 hour ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

1 hour ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

1 hour ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

16 hours ago