मुख्य समाचार

सत्य, साहस और समर्पण के परिचायक हैं भगवान परशुराम : निहाल रपटा

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश भाजपा के जिला सिरमौर जनजातीय मोर्चा इकाई के महामंत्री निहाल रपटा ने समस्त हिमाचल प्रदेश के वासियों को परमयोगी भगवान परशुराम की जयंती के शुभ अवसर पर बधाई दी एवं सबके स्वस्थ सुखी जीवन की कामना की। निहाल रपटा ने बताया कि त्रेता युग में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का जन्म हुआ था। भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, वे ऋषि जमगदिनी एवं देवी रेणुका की संतान है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण उनकी शक्ति भी अक्षय थी। भगवान परशुराम का मानव जाति को संदेश है कि उड़ने में बुराई नहीं है आप भी उड़ें लेकिन उतना ही जहां से जमीन साफ दिखाई दे अर्थात जीवन में शक्ति का कभी अभिमान एवं दुरुपयोग नहीं करना चाहिए और शस्त्र व शास्त्र दोनों ही उपयोगी हैं । यह संदेश युगों युगों से मानव जाति को नियमबद्ध जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है।इतना ही नहीं इनकी गिनती तो महर्षि वेदव्यास, अश्वत्थामा, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, सहित उन सात चिरंजीवियो में होती है जिन्हें कालांतर तक अमर माना गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

14 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

14 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

1 day ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

1 day ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

1 day ago