शिक्षा

ग्रामीण परिवेश के छात्र स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिणाम में खूब छा रहे है।

ब्यूरो रिपोर्ट (राजगढ़) : शिक्षको के आभाव और बिना अतिरिक्त पढ़ाई के छात्र मेरिट में अपना स्थान पाते है तो निश्चित रूप से केवल अभिभावकों बल्कि समाज भी गौरवान्वित हो जाता है। ऐसा ही कारनामा किया है पच्छाद तहसील की कुछ ही वर्ष पूर्व सत्रोन्नत हुई उच्च पाठशाला धरोटी के छात्र सुजल तोमर ने। सुजल जकानी गाँव के रहने वाले हैं व गत रोज दसवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर में 18 वाँ स्थान हासिल कर लिया । सुजल की माता उषा एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, और पिता हरिदत एक कृषक हैँ। इस बेटे ने 97.42 प्रतिशत अंक लेकर अपने परिजनों सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।जिसके लिए उनके घर वालो को बधाई देने का तांता लगा हुआ हे। बता दे कि उससे पूर्व हाल ही में हुई जमा दो के घोषित परिणाम में सुजल की बड़ी बहन सेजल तोमर ने भी 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।जानकारी के अनुसार सुजल और सेजल के पिता उच्च विद्यालय धरोटी के अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष भी है।और विद्यालय की उन्नति के लिए अन्य अभिभावकों को साथ लेकर अक्सर नेताओं और अधिकारियों के पास समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलनरत हो जाते है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

59 minutes ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

3 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

3 hours ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

4 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

4 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

6 hours ago