मुख्य समाचार

दसवीं में टॉप टैन में सिरमौर के आदित्य ने 7वां स्थान किया प्राप्त

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। इन नतीजों में टॉप टैन में सिरमौर के आदित्य ने 7वां स्थान प्राप्त किया है। एकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू के आदित्य ने 99 फ़ीसदी अंक लेकर हिमाचल में सातवें स्थान पर रहा। स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आदित्य पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। वॉलीबॉल आदित्य का प्रिय खेल रहा है। आदित्य ने किसी भी प्रकार की ट्यूशन नहीं पड़ी है। घर पर रहकर ही उसने पढ़ाई की है। आदित्य ने अपनी इस उपलब्धि के लिए उसने माता-पिता को श्रेय दिया है। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर का आभार जताया है। आदित्य ने 700 में से 693 अंक प्राप्त किए हैं। आदित्य ने प्लस वन में करियर अकैडमी स्कूल नाहन में एडमिशन ली है। आदित्य ने नॉन मेडिकल लिया है वह इंजीनियर बनना चाहता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

55 minutes ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

58 minutes ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

1 hour ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

3 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

5 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

5 hours ago