मुख्य समाचार

6 मई को देऊंघाट फीडर से संचालित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सोलन (कमलजीत),

सोलन विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मई, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 11 के.वी. देऊंघाट फीडर से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी |यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ने दी | प्रातः 11.00 बजे से दोहपर 02.00 बजे तक कायरल, टार फैक्टरी, हीरा होंडा, गोयल मोटर, देऊंघाट, रिज फारम्यूलेशन, स्टिल रोलिंग मिल, माध्यमिक पाठशाला सपरुन, पाईनग्रोव, एथिक्स, उदय विहार, गुक्का एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी | अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता ने कहा कि 07 मई, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम कार्यशाला, गरीब बस्ती, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, चम्बाघाट चौक स्थित परिधि गृह, बावरा, काथर, मेगा सिटी, बॉम्बे प्लास्टिक, धाला, डांगरी, पट्टी, गुगाघाट, कालाघाट, पोक्कन, धरोट, आंजी सलुमणा, गारा, परिहार की बेर, कोणार्क होटल, बसाल, बसाल मार्ग, सूर्य किरण कालोनी, हाउसिंग बोर्ड बसाल, जारश, आंजी सलुमणा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी | उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक एन.आर.सी.एम, करोल विहार, बेर पानी, बेर गांव, बेर खास, फोरेस्ट कालोनी, चम्बाघाट चौक, हिमालयन पाईप, दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमीबस्सी, हेदाची, शेरपा रिसोर्ट, बालुघाटी, बायला, चंगेर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, जल शक्ति विभाग की शिल्ली की योजना, रिधीधार, कनाह बजनाल, नदोह, उपायुक्त आवास, शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल लिमिटिड चम्बाघाट, शामती, खुन्डीधार, साईटिस्ट कालोनी, डिग्री कॉलेज, डमरोग, कवारगी, सूर्या विहार, मेरीडियन एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी | उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है |
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है |

Himachal Darpan

Recent Posts

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

8 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

19 hours ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

20 hours ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

20 hours ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago

सोलन : सनी साइड में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची घायल

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…

2 days ago