मुख्य समाचार

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन कर्मियों को दिया सीपीआर पर प्रशिक्षण

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक की सकारात्मक सोच के सानिध्य में एसजेवीएन एक स्वस्थ-कार्य वातारण को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर रहा है और शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता पहलों और कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कर्मचारियों की भलाई को प्राथमिकता देता आया है । इसी अनुक्रम में दिनांक 3 और 4 को झाकड़ी एवं नाथपा में मेदांता से आए विशेषज्ञों की टीम द्वारा सीपीआर पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया गया । इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने शिरकत की । उन्होंने मेदांता से आए समस्त विशेषज्ञ टीम का स्थानीय परम्परानुसार स्वागत किया और कहा कि आप जनमानस के बेहतरीन के लिए इस प्रकार के कार्य को अंजाम दे रहे हैं जो प्रशंसनीय है । उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस सीपीआर प्रशिक्षण से लाभ उठाकर आपदा स्थिति में आसपास एवं समाज के प्रति अपनी भूमिका का निवर्हन करें ।
सीपीआर एक जीवनरक्षक तकनीकी है जिसके उचित प्रशिक्षण प्राप्त करने से कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में प्रभावित व्यक्ति की मदद कर सकता है । कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित होने के बाद जीवित रहने की संभावना में सुधार हो सकता है जब तक कोई मेडिकल टीम आपके सामने उपस्थित न हो । इस सत्र में फैकल्टी सदस्य के रूप में डा0 साकिर खान, एमडी मेडिसन, भारती शर्मा, सीपीआर प्रमाणित व्याख्याता उपेन्द्र कुमार राठी, मार्केटिंग मैनेजर एवं उपेन्द्र कुमार सिंह, मार्केटिंग मेनेजर ने इतनी सरलता एवं सुगमता से सीपीआर संबंधी प्रक्रियाओं को कर्मियों/अधिकारियों के मध्य रखा और प्रशिक्षण के माध्यम से भी सीपीआर के बारे में जानकारी दी जो बेहद रोचक एवं महत्वपूर्ण रही । इससे अतिरिक्त मेडिसन से संबंधित कुछ टिप्स भी दिए गए । प्रश्नों के आदान-प्रदान हुए जिसमें कर्मियों के जिज्ञासाओं को भी अनुगुहित कर उनके उपाय बताए गए । यह प्रशिक्षण अत्यन्त ज्ञानबर्द्धक रही । इससे न केवल आपदा के समय में आप किसी भी जान को बचाने में सहायक सिद्ध होंगे साथ ही अपने आस-पास परिजनों के माध्य भी जानकारी सांझा कर सकेंगे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

8 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

19 hours ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

19 hours ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

20 hours ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago

सोलन : सनी साइड में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची घायल

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…

2 days ago