मुख्य समाचार

राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांसू में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मनाया

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

किन्नौर जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांसू में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मनाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रुप में नीम छेरिंग, ग्राम पंचायत प्रधान बीरबल लॉक्टस, शशि कांत तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांसू के मुख्याध्यापक सुमित कुमार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को शुरू करने से पहले दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठन इंटर हाउस प्रश्ननोत्री प्रतियोगिता, साइंस मॉडल, पोइम, एस्से राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान साइंस मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें छात्र छात्राओं ने साइंस के अलग अलग मॉडल बना कर उसे मुख्यातिथि को उसके बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें फिल्मी, पहाड़ी लोक नृत्य तथा किन्नौर लोक नृत्य का आयोजन किया गया। बता दे कि इस प्रतियोगिताओं में प्रथम, दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं, एसएमसी प्रधान शंकर देवी तथा एसएमसी के सभी सदस्यों, सहित अभिभावक भी मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

ऑरेंज अलर्ट के चलते पांवटा साहिब में 10 जुलाई को सभी स्कूल बंद, SDM द्विज गोयल ने जारी किए आदेश

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र सिरमौर जिला…

13 hours ago

केरल के वायनाड भूस्खलन हादसे में हिमाचल के राहुल शर्मा का शव बरामद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), केरल के वायनाड जिला के निथर क्षेत्र में…

18 hours ago

मां की दुआएं हार गईं, पत्नी का सुहाग उजड़ गया… वायनाड से आई दिल तोड़ने वाली खबर

ब्यूरो रिपोर्ट। केरल के वायनाड में कुदरत के कहर ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले…

19 hours ago

राजगढ़ में कांग्रेस की जोन कोऑर्डिनेटर बैठक आयोजित, राजा वीरभद्र सिंह व सदानंद को दी श्रद्धांजलि

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी की जोन…

2 days ago

रेणुका जी बांध परियोजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित 04 गृह विहीन परिवारों की सूची अधिसूचित -उपायुक्त

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन 08 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने…

2 days ago

10वीं में 666 अंक लाने वाले कनिष्क ठाकुर बने एक दिन के एसडीएम भरमौर

भरमौर ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जनजातीय उपमंडल भरमौर के मेधावी छात्र कनिष्क ठाकुर…

2 days ago