मुख्य समाचार

शिमला : जिला निर्वाचन अधिकारी , लोकसभा चुनाव के संदर्भ में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सामान्य पर्यवेक्षक, व्यय पर्यवेक्षक एवं पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे, जो शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन से संबंधित हर मामले का आकलन करेंगे। उन्होंने नियुक्त नोडल अधिकारियों को चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां समय रहते अध्ययन करने को कहा ताकि पर्यवेक्षकों को उनके दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र पर्यवेक्षकों के लिए परिधि गृह शिमला/विलिज़ पार्क में उनके कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, जिसमें सभी व्यवस्थाओं के साथ-साथ स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों के साथ बैठकों का भी आयोजना होगा, जिसमें जिला में चुनाव से संबंधित तैयारियां एवं चुनाव प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने नोडल अधिकारियों को जिला सोलन एवं सिरमौर में पर्यवेक्षकों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने को कहा ताकि इन जिलों के दौरे के दौरान पर्यवेक्षकों को किसी असुविधा का सामना न करना पडे़।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के लिए भी जिला में पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने इस संदर्भ में भी सारी व्यवस्था समय रहते पूर्ण करने के आदेश दिए। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, महाप्रबंधक एचपीटीडीसी अनिल तनेजा, उप-महाप्रबंधक एचपीटीडीसी धीरज बाली, जिला पर्यटन विकास अधिकारी संजय भगवती, अतिरिक्त जिला पर्यटन विकास अधिकारी कंचन बेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

9 minutes ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

22 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

23 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago