मुख्य समाचार

सिरमौर : 9 व 10 अप्रैल को नारग में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला सिरमौर का प्रसिद्व एवं पारंपरिक जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा 09 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे मां नगरकोटी की पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ० संजीव कुमार धीमान ने आज ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले के आयोजन को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से मेला मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालू भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। मेले के प्रथम दिन स्थानीय व हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेले के दौरान विभिन्न स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जिसमें चुनाव का पर्व देश का गर्व पर आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं, कबड्डी, वॉलीबॉल, मैराथन, स्कूली बच्चों का कार्यक्रम इत्यादि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा महिलाओं द्वारा रस्साकस्सी, मटका फोड़ म्यूजिकल चेयर, आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए स्वस्थ शिशु ‌‌प्रतियोगिता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम जिसमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता ‌(3 वर्ष तक के बच्चों के लिए) का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैराथन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जिसमें 18 से 45 वर्ष व 45 से अधिक आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों के साथ-साथ स्टार कलाकारों द्वारा लोगों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधार कर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है। एसडीएम ने मेला समिति के सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन 6 अप्रैल को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक पंचायत हॉल नारग में आयोजित की जाएगी। नायब तहसीलदार नारग ने बैठक का संचालन किया और मेले के आयोजन संबंधी विभिन्न जानकारी प्रदान की। बैठक में खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, सीडीपीओ दीपक चौहान सहित मेला समिति के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, कार-पूलिंग अनिवार्य

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, प्रतिनिधि। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अपनी कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए…

7 hours ago

चुनावी लापरवाही या साजिश? बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मियों पर FIR से हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के बीच सोलन जिले के विकास…

7 hours ago

झाकड़ी परियोजना ने रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 16…

8 hours ago

मतदान केंद्र पहुंचने से पहले थम गई सांसें

चम्बा (ओपी शर्मा , संवाददाता ), चम्बा। नगर परिषद चम्बा चुनाव के दौरान लोकतंत्र के…

11 hours ago

नालागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पुली से नीचे गिरी बाइक; चालक की मौत, एक गंभीर

(ब्यूरो रिपोर्ट ), नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे…

14 hours ago

जोगिंद्रनगर में जीत का जश्न बना अफरातफरी, उग्र सांड के हमले में 7 लोग घायल

(ब्यूरो रिपोर्ट ), जोगिंद्रनगर, मंडी। नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार देर…

14 hours ago