मुख्य समाचार

मंडी :7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सम्पन्न

सुंदरनगर (ब्यूरो रिपोर्ट ),

सुन्दरनगर का 7 दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2024 वीरवार को सम्पन्न हो गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुन्दरनगर पंकज शर्मा ने 22 मार्च से शुरू हुए इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नगौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लिया। समापन समारोह में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेलों की पुरातन परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रर्दशित एवं आकार भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता की सुकेत कुमार प्रतियोगिता अंडर 17 में रिवालसर के पीयूष ने पहला तथा ध्वाल के सिद्धार्थ ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें क्रमशः 11 हजार और गुर्ज तथा 9 हजार रुपये और बर्तन प्रदान किए गए। हिमाचल कुमार के लिए मंडी के नवीन ने पहला तथा खिलडा़ के सिद्धार्थ ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें क्रमशः 31 हजार और गुर्ज तथा 25 हजार रुपये और बर्तन प्रदान कर मुख्यतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि सुंदरनगर नलवाड़ मेले में हिमाचल कुमार प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई। हिमाचल केसरी के लिए रोहतक के सोमवीर ने पहला तथा हरियाणा के विकास काला ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें क्रमशः 61 हजार और गुर्ज तथा 41 हजार रुपये और बर्तन प्रदान कर मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा, डीएसपी भारत भूषण, तहसीलदार अंकित शर्मा, बीडीओ विवेक चौहान, सीडीपीओ शिव सिंह वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

3 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago