मुख्य समाचार

अतिरिक्त उपायुक्त : शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट )

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक एक बार भी इसे अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें अपने पहचान और पते का प्रमाण देकर अपना आधार अपडेट करवाना चाहिए ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। निवासी यह सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त कर सकते हैं या स्वयं ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ यूआईडीएआई की ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से भी उठाया जा सकता है और यह सुविधा 14 जून, 2024 तक निःशुल्क है। उन्होंने निवासियों से अपने छः माह के बच्चों का नामांकन तुरंत कराने की अपील की तथा 5 और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आगाह किया कि यदि आधार धारक द्वारा ऐसी आयु प्राप्त करने के 2 वर्ष के भीतर बायोमेट्रिक्स को अपडेट नहीं किया जाता है, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। 5 से 7 एवं 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बॉयोमीट्रिक अपडेशन निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं जैसे कि राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड, ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकरण एवं आयकर रिटर्न आदि में आधार के बहुआयामी प्रयोगों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए उन्होंने आधार में अपने मोबाईल नंबर को अंकित कराने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, जिला नियंत्रक खाद्य  नागरिक आपूर्ति पूर्ण चंद ठाकुर, आधार से प्रतिनिधि विजय सिंह, ई-जिला प्रबंधक अखिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

9 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

10 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

10 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

10 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

11 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

13 hours ago