मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग की छात्राएं जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अव्वल

राजगढ़ (निशेष शर्मा/ संवाददाता),

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान(RAA) के तत्वाधान में जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान, जिला सिरमौर, नाहन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजगढ़ खंड का प्रतिनिधित्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग की छात्राओं, दिया मोहन, कक्षा नवीं तथा सृष्टि चौहान, कक्षा आठवीं ने भाग लिया । प्रतियोगिता मैं इन बालिकाओं ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय और राजगढ़ खंड का मान बढ़ाया। इनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सिंह तोमर ने इन छात्राओं को बधाई देते हुए, विद्यालय की RAA प्रभारी, TGT मेडिकल, रचना भारद्वाज, भौतिक शास्त्र की प्रवक्ता, कुमारी पूजा शर्मा तथा समस्त विज्ञान संकाय के अध्यापकों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस ऐसी गतिविधियां विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास मैं अहम योगदान देती है तथा विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ इस प्रकार की गतिविधियों में हमेशा एक टीम की तरह कार्य करते हुए अग्रणी रहता है। विद्यालय प्रशासन द्वारा इन बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित था।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

16 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

17 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

17 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

17 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

18 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

20 hours ago