किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांग पिओ में कल तकनीकी कर्मचारी संगठन द्वारा पहली बार 26 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान प्रदेश तकनीकी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस दौरान तकनीकी कर्मचारी संगठन रिकांगपिओ के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने राज्य भर से आए सभी कर्मचारियों का स्वागत किया । इस दौरान बैठक का आयोजन किया गया और कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते हुए नई रणनीति बनाई गई। तकनीकी कर्मचारी संगठन रिकांगपिओ के प्रधान रणजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किन्नौर जिला में पहली बार 26 वां स्थापना दिवस मनाया गया । उन्होंने बताया की इस दौरान बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और नई राजनीति बनाई गई । रणजीत कुमार ने कहा कि इस स्थापना दिवस में राज्य हिमाचल पथ तकनीकी कर्मचारी संगठन के लगभग 120 कर्मचारियों ने भाग लिया ।
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ) 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…
ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…