राजगढ़ (पवन तोमर, बयउर चीफ),
स्वास्थ्य खंड राजगढ़ में सोमवार को बीसीजी व्यस्क टीकाकरण कार्यक्रम का बीएमओ डाॅ0 उपासना शर्मा ने विधिवत शुभारंभ किया । इस मौके पर डाॅ0 उपासना शर्मा ने बताया कि क्षयरोग से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु में पूर्ण क्षयरोग मरीज, क्षयरोग मरीजों के संपर्क में रहने वाले, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग, कुपोषित व्यस्क, धूम्रपान करने वाले व मधुमेह के मरीजों को प्रतिरक्षित किया जायेगा। उन्होने बताया कि राजगढ़ खंड में 4200 लाभार्थियों का अभियान के लिए पूर्व पंजीकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र छोगटाली में साक्षी चैहान, पंचायत घर दीदग में सुदर्शन सिंह, स्वास्थ्य उपकेंद्र भूईरा में कमलेश तोमर व स्वास्थ्य उपकेंद्र भयानाघाट में तपेन्द्र सिंह व नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में नितिका शर्मा ने टीकाकरण कार्यक्रम में अपनी सेवायें प्रदान की। ख्मरीजों को प्रतिरक्षित किया जायेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…