भरमौर (महिंद्र पटियाल),
मतदाता को जागरूक करने के लिए पुरे भारतवर्ष में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। ऐसे में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय भरमौर में विद्यार्थियों को “मतदान के महत्व” के बारे में जागरूक किया गया इस मौके पर महाविद्यालय भरमौर के प्रचार्य डॉक्टर हेमंत पाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। बतौर मुख़्यतिथि पहुंचे प्रचार्य हेमंत पाल को नेहरू युवा केंद्र भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने स्मृति चिन्ह भेट देकर कार्यक्रम का शुभारंम किया। इस अवसर पर स्वीप नॉडल ऑफिसर प्रो. स्वरुप कुमार ने बच्चों को मतदान के महत्त्व के बारे में जानकारी मुहैया करवाई और बच्चों को आने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में भी जागरूक भी किया। इस अवसर पर स्वीप नॉडल ऑफिसर प्रो. स्वरुप कुमार ने छात्र-छात्रों को चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं प्रो. स्वरुप कुमार ने आगामी होने वाले चुनावों में पूरी ऊर्जा के साथ मत करने का बच्चों से आह्वाहन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टॉफ सहित लगभग 150 बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में “मतदान के महत्व , विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में आदिति ठाकुर ने जबरदस्त भाषण देते हुए प्रथम स्थान, मनीष ने दूसरा व समीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्यतिथि तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…