Categories: Uncategorized

जंगल में बकरी चुगाने गए व्यक्ति पर बाघ ने किया हमला

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत नेहर पाब के गढ़ोल गांव में बाघ ने एक आदमी पर हमला किया, जिसमे गोविंद चौहान पुत्र नरेंद्र घायल हुआ। हमला उस समय हुआ जब वह अपनी बकरियों को चराने जंगल को गया था, तब बाघ ने उसकी एक बकरी को अपना शिकार बनया। जिसके बाद दोबारा बाघ ने गोविंद पर हमला किया लेकिन गोविंद की मां और उसकी बहन तब तक वहां पहुंच गए थे उनके चिल्लाने और शोर करने के बाद बाघ ने गोविंद को छोड़ दिया। गोविंद के शरीर पर काफी चोटे आई है, जिसके बाद गोविंद को राजगढ़ हॉस्पिटल लाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेजा गया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

19 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

3 days ago