मुख्य समाचार

I.D.T GROUPS के गौरव कश्यप और पारुल धीमान ने रोशन किया नाम

ब्यूरो रिपोर्ट, राजगढ़

राजगढ़ खण्ड के नामी शिक्षा केंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल टेक्नॉलजी चंदेल कॉम्प्लेक्स से गौरव कश्यप जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के छात्र है, उनका चयन आईटी डिपार्टमेंट होटल ITC THE KABA RETREAT SOLAN में हुआ है, जिनका सालाना पैकेज 2.5 लाख है | इसके अलावा पारुल धीमान का चयन भारतीय सेना (अग्निवीर) में हुआ है। दोनों युवकों ने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है | I.D.T GROUPS के डायरेक्टर (निर्देशक) प्रमोद पंवार व संचालक अमित क्रांति व पूरे स्टाफ ने दोनों को चयन होने पर बधाई दी है तथा क्षेत्र के नौजवान पीढ़ी से अपील की है कि वह दिन रात मेहनत कर के अपना भविष्य सुनहरा बना सकते है | आपको बता दें कि इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल टेक्नॉलजी भारत सरकार के साथ मिलकर प्रदेश की योजनाओं को यहाँ के युवाओं तक पहुँचने का पूरा प्रयास कर रहा है | निर्देशक प्रमोद पंवार ने कहा कि जो बच्चे पढ़ाई में रुचि रखते हैं और शिक्षा के किसी भी स्तर में अपना भविष्य तलाश रहे है ऐसे बच्चों के लिए कौशल विकास भत्ता के तहत यहाँ पर शिक्षा भी दी जाती है | उन्होंने क्षेत्र के परिजनों और बच्चों से अपील भी की है कि वो सरकार की परियोजनाओ का लाभ हमारे यहाँ से निशुल्क उठा सकते हैं | संस्थान के संचालक अमित क्रांति ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि हमारा संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में 2014 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है और इस संस्थान से प्रदेश के अलग अलग सरकारी और गैर सरकारी विभागों में बेहतर अंक से पास हुए बच्चे अपनी सेवाएं दे रहे हैं और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं |

Himachal Darpan

Recent Posts

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

27 minutes ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

2 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

18 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

19 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

19 hours ago