मुख्य समाचार

सिरमौर में 0 से 5 वर्ष तक कि आयु के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो

ददाहू (हेमंत चौहान),

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की जिला सिरमौर में 0 से 5 वर्ष तक कि आयु समुह के 60803 बच्चों को सघन पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 538 बूथ और 11 ट्रांजिट स्थानों तथा 5 सचल टीमो के माध्यम से 60803 बच्चों को पोलियो कि बिमारी से बचाने हेतू दो बूंद पोलियो कि पिलाई जाएगी | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ब्लाक मेडिकल ऑफिसर को जिला मुख्यालय से इस कार्यक्रम से जुड़ा सभी जरुरी सामान समय पर पंहुचा दिया गया हैं | यह अभियान 03-03 -2024 से 05 -03 -2024 तक चलेगा पहले दिन बूथ पे, फिर दो दिन घर- घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने ब्लाक मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए है कि मिक्रोप्लन के हिसाब से कोई बच्चा, कोई घर छुटना नहीं चाहिए- विशेष कर के हमारा लक्ष्य झुगी झोपडी और औद्योगिक क्षेत्र में कोई भी बच्चा न छुटे की हिदायत दी गयी है | उन्हें जरुरत पड़ने पे सचल टीमो का प्रयोग करने के आदेश भी दिए गए है |जिला कार्यालय से भी टीमो का गढ़न किया गया हैं जो जिला भर में ओचिक निरिक्षण भी करेगी | यदि किसी कारण वश कोई बच्चा छुट जाये तो अभिभावकों से विशेष अनुरोध है कि वे नजदीकी आशा वर्कर से सम्पर्क करे | ताकि इस अभियान का शत- प्रतिशत लक्ष्य प्रप्त किया जा सके |

Himachal Darpan

Recent Posts

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

4 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

6 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

8 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago