Uncategorized

बखौटा के कमल ने दाहन पंचायत पर डंगे की राशि जारी न करने का लगाया आरोप

राजगढ़, पवन तोमर (ब्यूरो चीफ) । राजगढ़ विकास खंड के गांव बखौटा के कमल रापटा ने ग्राम पंचायत दाहन की महिला प्रधान के पति और जीआरएस पर उनके डंगे के लिए स्वीकृत एक लाख की राशि जारी न करने का आरोप लगाया है। मिडिया से रूबरू हुए कमल रपटा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले भारी बरसात के कारण उनके मकान के आगे एक डंगा गिर गया था जिससे मकान के गिरने का खतरा बन गया था । एसडीएम राजगढ़ के आदेशानंुसार मेरे पिता नरेश कुमार के नाम से नए डंगे को मनरेगा के तहत लगाने बारे निर्देश दिए गए थे । जिसके लिए एक लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है । इनका कहना है कि उनके द्वारा दाहन पंचायत की जीआरएस और प्रधान को इस डंगे की जियो टैगिंग करने बारे अनेकों बार आग्रह किया गया परंतु आज तक इनके द्वारा मेरे डंगे की जियो टेगिंग नहीं की गई है । कमल रपटा ने बताया कि उनके द्वारा इस बारे सीएम हेल्प लाईन 1100 तथा मुख्यमंत्री हिप्र को भी पत्र लिखकर इस डंगे की जियो टेगिग करने तथा उनकी स्वीकृत राशि को जारी करने बारे पत्र लिखा गया था परंतु उनकी शिकायत पर आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।
दूसरी ओर दाहन पंचायत की प्रधान प्रिंयका ने बताया 23 नवंबर 2023 की पंचायत की बैठक में कमल रपटा के पिता नरेश कुमार के नाम मनरेगा के तहत डंगा के लिए एक लाख की राशि स्वीकृत की गई है परंतु इनके द्वारा पुराने डंगे के एवज में पैसे मांगे जा रहे हैं जिसे देना तर्क संगत नहीं है । जबकि मनरेगा में आॅन लाईन जियो टेगिंग होती है और लेबर की आॅनलाईन हाजरी भी लगती है इसलिए पुराने डगें के एवंज में पैसे स्वीकृत नहीं किए जा सकते हैं यदि कमल कहीं और अपनी निजी भूमि में डंगा लगाना चाहते हें तो उसके लिए मनरेगा के तहत सभी माप दंडों को पूरा किया जाएगा । खंड विकास अधिकारी राजगढ़ तपेन्द्र सिंह नेगी से जब इस बारे बात की गई उन्होने बताया कि इस बारे जांच की जाएगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

3 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

4 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

4 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

6 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

6 hours ago