राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
सिरमौर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र जाल्टा ने शिमला लोकसभा से टिकट के लिए आवेदन किया है। जाल्टा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पझौता क्षेत्र से संबंध रखते है और एक आम परिवार से आते हैं । वीरेन्द्र जाल्टा पिछले 15 वर्षो से संगठन में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वर्तमान में युवा कांग्रेस जिला सिरमौर के निर्वाचित जिला अध्यक्ष है। इससे पहले वीरेन्द्र जाल्टा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भी टिकट मांग चुके हैं । गंगू राम मुसाफिर और दयाल प्यारी के साथ पैनल में नाम शामिल था। वीरेन्द्र जाल्टा युवाओं में अच्छी पैंठ रखते हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम करतें है। लम्बे समय से युवा कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहें हैं ।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…