मुख्य समाचार

सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चैम्पियनशिप का हुआ शुभारंभ

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार विंटर गेम्स को प्राथमिकता में बढ़ावा दे रही है। आने वाले दिनों में जैसे ही सोलंगनाला में हिमपात होता है तो यहां जूनियर नेशनल गेम्स का आयोजन किया जाएगा। विधायक आज सोलंगनाला में राज्य स्तरीय स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड चैम्पियनशिप का शुभारंभ करने के बाद खिलाड़ियों व लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चैपियनशिप आयोजित करने के लिए हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन को बधाई दी और सफल आयोजन के लिए एक लाख की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। गौड़ ने कहा कि सोलंग नाला की ढलानों ने देश को दर्जनों स्कीयर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से स्नो बीटिंग मशीन की व्यवस्था की जाएगी और सोलंगनाला की ढलान को विकसित करने के भी प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले मनाली निवासी अल्पाइन स्कीयर साहिल ठाकुर को विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सम्मानित किया। साउथ कोरिया में 19 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित हुए यूथ ओलंपिक में साहिल ठाकुर ने भाग लिया था और बेहतर प्रदर्शन किया था। विधायक ने साहिल को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें यथा सम्भव मदद दिलाई जाएगी।
हिप्र विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि इस चैपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से 300 से अधिक खिलाड़ी सोलंगनाला आए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नेशनल के लिए भी चयन किया जाएगा। उन्होंने एक लाख की राशि देने के लिए विधायक का आभार जताया। लुदर ने कहा कि चैपियनशिप के सफल आयोजन में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संस्थान सहित पर्यटन विकास परिषद का बेहतर सहयोग मिला है।
इस दौरान पर्वतरोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, एसडीएम रमण शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा सहित पलचान पंचायत की बीडीसी रेशमा ठाकुर, प्रधान कौशल्या सहित सभी पंचायत के प्रतिनिधि व एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

8 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

8 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

10 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

10 hours ago