शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
एसएफआई हिमाचाल प्रदेश राज्य कमेटी ने प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक कॉलेज छात्रा ने प्रिंसिपल और कॉलेज की महिला प्रोफेसर के जाति सूचक तानों से तंग आकर शनिवार को अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश करने के प्रयास और प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन ढुलमुल रवैया के खिलाफ व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने सोलन जिले के नालागढ़में एक कॉलेज छात्रा ने प्रिंसिपल और कॉलेज की महिला प्रोफेसर के जाति सूचक तानों से तंग आकर शनिवार को अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी की कोशिश को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की लाचार कार्यप्राणली की घोर निदा करते हुआ कहा है की सरकार अवस्थी नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल और दोषी कॉलेज प्रोफेसर जिन्होंने छात्राओं के साथ जातिगत भेदवाव किया है और दोनो बहने के साथ मारपीट करने के बाद कॉलेज से ही निकल दिया है उनके जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस पूरे प्रकरण पर एसएफआई राज्य सह सचिव अनिल ठाकुर ने कहा है की जिस तरह से छात्राओं के साथ जातिगत भेदभाव किया है उसके आधार पर कॉलेज प्रिंसिपल और कॉलेज प्रोफेसर पर एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी FIR दर्ज करने के तुरंत बाद हो जानी चाहिए थी । लेकिन पुलिस प्रशासन ने जान बुझ कर गिरफ्तारी नहीं कि गई।
एसएफआई का कहना है की कॉलेज प्रिंसिपल और कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा के स्कॉलरशिप के बारे में पूछने पर उसकी बहन व उस के साथ मार पिटाई की गई और कॉलेज से निकाल दिया गया। एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी मांग करती है कि हिमाचल प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें व छात्रा का निष्कासन वापिस ले । एसएफआई राज्य सह सचिव अनिल ठाकुर ने कहा है की जिस तरह का दूरव्यव्हार छात्रा के साथ किया गया है वो बिलकुल भी सहन नही किया जाएगा । एसएफआई का कहना की अगर इस पर प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द कोई कारवाई नही की तो इसके खिलाफ एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी ।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…